महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
हीट वेव से लोगों को बचने की है जरूरत : डा. के पी सिंह

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर में आयोजित आरोग्य मेला का नोडल अधिकारी डा. केपी सिंह ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आये हुए लोगों को हीट वेव से बचने की सलाह दिये।
उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों का इलाज हो , समस्त स्टाफ की उपस्थिती पर ध्यान देने की जरूरत है।सभी लोग ड्रेस में अपने कार्य स्थल पर बैठे। बुखार के मरीजों का खून की जांच जरूर हो, आभा आईडी भी मेले में आए मरीजों का बनाया जाय, जिससे मेले की गुणवत्ता अच्छी हो। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन में किसी तरह की लापवाही न करे ,जिन भी डाक्टर या स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए वो समय से उपस्थित होने के साथ साथ अपने कार्यों को संपादन भी सही से करे ताकि जिले की स्थिति ठीक रहे ,कही कोई लापरवाही न हो।
प्रमोद मौर्य




