साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को 30 हजार की धनराशि चौक पुलिस ने करायी वापस

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। चौक थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना की साइबर हेल्प टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की 30 हजार की धनराशि वापस करायी।
इस दौरान चौक थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि थाना चौक क्षेत्र निवासी चित्रांगद चौरसिया पुत्र सिब्बन लाल वर्मा निवासी चैनपुर के साथ दिनांक 02.05.2026 को 95,481 रूपये का साइबर फ्रॉड हो गया था। इसके संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना चौक साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की गई। अथक प्रयास के परिणामस्वरूप आज दिनांक 09.05.2026 को 30 हजार रूपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। शेष धनराशि वापस कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। धनराशि वापस कराने वाली साइबर टीम में उप निरीक्षक अंकित कुमार राय, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह एवं का. विशाल प्रजापति शामिल रहे।
प्रमोद मौर्य




