ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

PET परीक्षा को लेकर महराजगंज कस्बे में भारी वाहनों की नो-एंट्री, दो दिन लागू रहेगा प्रतिबंध

30 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक लागू रहेगी यातायात व्यवस्था, चार स्थानों पर बनाए गए डायवर्जन पॉइंट

महराजगंज।(न्यूज पैच। उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के सुचारु एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर महराजगंज पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। परीक्षा के दृष्टिगत 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को महराजगंज कस्बे में भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था दोनों दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महराजगंज कस्बे के छह परीक्षा केंद्रों पर PET-2026 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

चार स्थानों पर बनाए गए डायवर्जन पॉइंट

यातायात व्यवस्था के तहत सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी पर नो-एंट्री एवं डायवर्जन पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। इन स्थानों पर भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों को कस्बे में प्रवेश से रोका जाएगा तथा आवश्यकतानुसार यातायात का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।

आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी छूट

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंध के दौरान आपातकालीन सेवाओं और रोडवेज यात्री बसों का संचालन जारी रहेगा। जनपद पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा, परीक्षा के सुचारु संचालन और कस्बे को जाममुक्त रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना तथा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में अनावश्यक परेशानी से बचाना है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!