ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

संपूर्ण समाधान दिवस में 187 शिकायतों में 23 का निस्तारण, गुणवत्ता पर जिलाधिकारी ने दिखाई सख्ती

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से तहसील नौतनवा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरव सिंह और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुल 187 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 23 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को केवल औपचारिकता के तौर पर निपटाया न जाए, बल्कि उसका स्थायी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में समय-सीमा और गुणवत्ता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी स्वयं शिकायतों की निगरानी करें और अंतिम रिपोर्ट भेजने से पहले शिकायतकर्ता से संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि उसकी समस्या का संतोषजनक समाधान हुआ है।

उन्होंने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर जोर देते हुए कहा कि लंबित मामलों को अनावश्यक रूप से लंबा न खींचा जाए। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी समाधान दिवस में पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई कर आवेदकों को राहत भी प्रदान की।

बैठक में उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी, जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, उपनिदेशक कृषि संजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!