वन महोत्सव अभियान : मिठौरा के 82 गावों में 127917 पौधों का होगा पौधरोपण
12 जुलाई को वन महोत्सव अभियान के तहत सभी ग्राम सभा में कराया जाएगा पौधारोपण

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा के 82 गावों में वन महोत्सव अभियान के तहत एक लाख सताइस हजार नव सौ सत्रह पौधों का पौधरोपण किया जायेगा। यह पौधरोपण शासन प्रशासन के निर्देश पर गावों में स्थित पोखरे के किनारे, गांव की खाली भूमि पर पौधरोपण किया जायेगा।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर ने बताया कि प्रत्येक गावों में पौधों का पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक पेंड़ मां के नाम अभियान के तहत घर घर पौधरोपण कराया जायेगा। मनरेगा के तहत लगाये गये पौधों का देखभाल किया जायेगा। पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने में पेड़-पौधों की अहम भूमिका है। आज ग्लोबल वार्मिग के युग में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कम करने तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने जरूरी है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाग।
इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर वातावरण को संतुलित रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि ज्यादातर गांव में पौधारोपण करने के लिए गड्डो की खुदाई करा दी गयी है। कुछ गांव में बाकी है जो जल्द ही पूरा कर दिया जायेगा।
प्रमोद कुमार मौर्य




