ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

स्वच्छता को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

पनियरा (महराजगंज)।न्यूज पैच। उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरवा कम्पोजिट, पनियरा में विशेष स्वच्छता अभियान-6 के तहत ई-कचरा संग्रहण एवं जिम्मेदार निपटान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान के तहत शिक्षा मंत्रालय के दिशा निर्देशो, इको क्लब बार मिशन लाइफ और समग्र शिक्षा के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, कचरे के सही वर्गीकरण और ई-कचरे के सुरक्षित निपटान की जानकारी दी गई। बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नवाचारी शिक्षक वरेश कुमार ने बच्चों को अलग-अलग रंगों के डस्टबिन (चार बिन प्रणाली) के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन में गीला कचरा, नीले में सूखा कचरा, लाल में सैनिटरी कचरा और काले डस्टबिन में ई-कचरा डालना चाहिए। कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में जमा करने से उसके उचित निपटान में मदद मिलती है और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी सहयोग मिलता है। वरेश कुमार ने स्व निर्मित माॅडल के जरिए कचरों को अलग करने का अभ्यास भी कराया।

प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिलोकीनाथ प्रजापति ने विद्यार्थियों को ई-कचरे के दुष्प्रभावों तथा उसके जिम्मेदार निपटान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर हरेंद्र सिंह, गणेश यादव, रामेश्वर समेत अन्य कर्मी और विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में चेतना सत्र में वरेश कुमार ने ई-वेस्ट जागरुकता क्विज कराया और ” साफ सफाई का रखा करो ध्यान ” गीत के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया।

आफताब आलम खां

पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!