महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पैदल गस्त कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कोतवाली नगर क्षेत्र मे किया पैदल गस्त

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र , गोरखपुर एस0 चनप्पा, द्वारा पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के साथ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर तिराहा पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पैदल गश्त का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, अपराध एवं अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। महराजगंज पुलिस जनसुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!