डीआईजी ने सदर कोतवाली का किया निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा का पालन कर प्रभावी पुलिसिंग के लिए किया प्रेरित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर एस0 चनप्पा ने एसपी एवं एएसपी के साथ थाना कोतवाली का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, आगंतुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, कार्यालय की स्वच्छता तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तत्पश्चात डीआईजी द्वारा थाना कोतवाली में तैनात रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा बेहतर एवं प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने व्यवहार एवं कार्यशैली से आमजन में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को और मजबूत करें।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनकी समस्याओं एवं अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान आत्मीय संवाद एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।




