10.23 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र में 9.72 किलोमीटर सड़क निर्माण की दी सौगात

पनियरा (महराजगंज)। पनियरा विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10.23 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र में 9.72 किलोमीटर 6 सड़को के निर्माण मंजूरी देकर क्षेत्रवासियों को सौगात दिया है। उक्त आशय की जानकारी पनियरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वयं दी है।
उन्होंने बताया कि जिन 6 सड़को को मंजूरी दी है उनमें क्रमशः मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय मेदनीपुर तक पहुंच मार्ग का नवनिर्माण कार्य,खजुरिया पीच मार्ग से कनैला तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य,पकड़ियार बिशनपुर में स्कूल होते हुए कोटिया तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य,
सोनकटिया, रामानंद के घर से छन्ग्टु पोखरी होते हुए मोती राजभर, बरौली होते हुए शमशान घाट तक मार्ग का निर्माण कार्य, विश्वनाथपुर मंदिर से रंगीला चौराहा मार्ग का नवनिर्माण कार्य, रानीपुर से मनोहर चक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य शामिल है।
पनियरा विधानसभा क्षेत्र को इतनी बड़ी सौगात देने पर नगर पंचायत पनियरा अध्यक्ष उमेश चन्द जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष व प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति,पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश शर्मा, शेषनाथ उर्फ गुड्डू सिंह,जिला भाजपा महामंत्री राजेश उर्फ बबलू यादव , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता आफाक आलम उर्फ सैफ खां आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




