महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, वामा सारथी एवं टाटा 1mg के संयुक्त तत्वावधान में लगा वेलनेस कैंप

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य संरक्षण और नियमित स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन हाल में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एवं टाटा 1mg के संयुक्त तत्वावधान में वामा वेलनेस एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों, उनके आश्रित परिवारजनों तथा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न जांचों के साथ निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान टाटा 1mg की ओर से बाजार मूल्य से कम दरों तथा सीजीएचएस दरों पर अतिरिक्त छूट के साथ कई महत्वपूर्ण पैथोलॉजिकल जांचें कराई गईं। इनमें टीएसएच, एलएफटी, केएफटी, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड प्रोफाइल, विटामिन-डी, विटामिन-बी12, ब्लड शुगर, कैल्शियम, यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य जांचें शामिल रहीं।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 38 लाभार्थियों ने जांच कराई, जिनमें 31 पुरुष, 06 महिलाएं एवं 01 बच्चा शामिल रहा। जांच के बाद विशेषज्ञों द्वारा रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी गई।

इसी क्रम में आयुष विभाग के सहयोग से निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श एवं उपचार शिविर का भी आयोजन किया गया। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. लाल बिहारी सिंह ने कुल 32 लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। इनमें 19 पुरुष, 04 महिलाएं एवं 09 बच्चे शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय महराजगंज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी (एमडी) द्वारा भी विशेष स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया गया। इस दौरान 22 लोगों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया, जिनमें 17 पुरुष, 04 महिलाएं एवं 01 बच्चा शामिल रहा। चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनावमुक्त जीवनशैली और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के प्रति जागरूक किया।

पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के व्यस्त माहौल में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर पुलिस परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।

महराजगंज पुलिस द्वारा आयोजित यह शिविर पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य, कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति निरंतर किए जा रहे प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल/लाइन अनिरुद्ध कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रुपेश कुमार, प्रभारी पुलिस वेलफेयर शाखा उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!