क्राइममहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

सिन्दुरिया पुलिस ने चार के विरुद्ध की गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई 

सिन्दुरिया, महराजगंज । स्थानीय पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद कार्रवाई की है।

इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि लालती पत्नी स्व. श्रवण चौहान निवासी गौरी बढैपुरवा थाना कोठीभार (गैंग लीडर), अंजली उर्फ अंजलिका पत्नी करण साहनी निवासी भेडियहवा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, सुमीत्रा देवी पत्नी स्व. उमेश निवासी पिपरामाफी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर एवं काजल चौहान पत्नी राजन गुप्ता निवासनी चकबन्दी दक्षिणी टोला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर द्वारा भोली भाली जनता को शादी कराने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी एव जालसाजी के माध्यम से छलपूर्वक धन की वसूली करना व एक संगठित गिरोह बनाकर अपराध कर आर्थिक भौतिक एव अन्य अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से संगठित रुप से अपराध कारित करने के क्रम में स्थानीय थाना पर 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्ध एव समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी । उन्होंने बताया कि उक्त सभी लोग वर्तमान समय में जिला कारागार महाराजगंज में निरुद्ध हैं।

ये भी पढ़े 

लुटेरी दुल्हन के गिरोह का पर्दाफाश

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!