नौतनवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियो को वितरित की टूलकिट, चेक व आवास की चाबी,बोले समाज के हर वर्ग को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर
ओडीओपी, युवा उद्यमी, आवास, कृषक दुर्घटना कल्याण और आयुष्मान समेत कई योजनाओं के लाभार्थियों को मिला लाभ

महराजगंज।(न्यूज पैच)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद के नौतनवा विधानसभा में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक, टूलकिट और आवास की चाबियां वितरित कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उसे आत्मनिर्भर बनाना है।
मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग की ओडीओपी योजना के अंतर्गत अंगद को टूलकिट प्रदान की, जबकि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सीमा कन्नौजिया को टूलकिट वितरित की गई। पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत राजकुमार कुशवाहा को ₹1 लाख की धनराशि का चेक दिया गया। वहीं ग्राम प्रधान पंचायत कल्याण कोष योजना के तहत बिजना देवी को ₹1 लाख का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में एपीओ कंचन मौर्या फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक सुरेंद्र कुमार को कृषि यंत्र वितरण हेतु ₹10 लाख की अनुदान राशि का चेक सौंपा गया। द्वारिका को ₹10 लाख और ₹4 लाख की अनुदान राशि से संबंधित कृषि यंत्र (ट्रैक्टर) की चाबी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत प्रतिभा जायसवाल को ₹5 लाख की परियोजना लागत का चेक दिया गया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अवतारी देवी को आवास की चाबी सौंपी गई, जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से विनोद को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत उर्मिला देवी को ₹5 लाख की सहायता राशि का चेक वितरित किया गया।
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने वाली 5 परियोजनाएं।
बृजमनगंज में 33/11 के.वी.ए. विद्युत उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की स्थापना।
7 राजकीय विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था, पुस्तकालय एवं शौचालय का निर्माण।
₹490 लाख से फरेन्दा में लेहडा देवी मंदिर का समेकित पर्यटन विकास।
इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
नौतनवां एवं फरेन्दा में 14 मागों एवं 3 लघु सेतुओं का निर्माण कार्य।
₹55 करोड़ की लागत से 21.50 कि.मी. में मदरी-महदेड्या-चकदह-शाहपुर धोतिअहवा-कजरी मार्ग का निर्माण कार्य।
₹28 करोड़ की लागत से नौतनवां के ग्राम मुडिला में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट का निर्माण कार्य।
₹27 करोड़ की लागत से विकास खंड लक्ष्मीपुर की ग्राम पंचायत सेमरहवां में रोहिन नदी पर सेतु का निर्माण कार्य।
भगवानपुर और अमोढ़ा में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य।
सुनील कुमार श्रीवास्तव




