ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आनंदनगर में गूंजा स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार

आनंदनगर, महराजगंज। (न्यूज पैच)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आनंदनगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं सकारात्मक समाज निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रमों में योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं विद्यालय के प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य अशोक भारतीय, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन, बुद्धि और आत्मा को भी संतुलित करता है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलती है।

वहीं आनंदनगर स्थित मिनी स्टेडियम में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम, क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, अधिशासी अधिकारी अनुज भारती, योग शिक्षक बी.आर.जी. बलराम गौड़, हिरदेश यादव, सभासदगण तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

योग सत्र के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा मानसिक शांति प्राप्त करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश जायसवाल ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ने वाली जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग की उपयोगिता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में योग दिवस को लेकर उत्साह और जागरूकता का वातावरण देखने को मिला।

रवि श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!