एस पी ने किया थानाध्यक्ष ठूठीबारी को निलंबित
एक्शन मोड में एस पी

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी एक्शन मोड में आ गए हैं। इस क्रम में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र व अन्य थानों का धुंआधार निरीक्षण कर रहे हैं और मातहतों को निर्देशित कर रहे हैं कि वे अपने क्षेत्र में अपराध को जीरो टॉलरेंस पर करें। पुलिस अधीक्षक ने ठूठीबारी के थानाध्यक्ष नवनीत नागर को समय से सूचना न देने, घटना के तथ्य छुपाने और काम में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के इस तेवर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए संकल्पित हैं। इसी क्रम में लगातार वे थानों का निरीक्षण कर मातहतों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर द्वारा समय से सूचना न देने, घटना के तथ्य छुपाने और काम में लापरवाही के आरोपो को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक के इस कार्रवाई से अब मातहतों को सबक लेने की जरूरत है।




