महराजगंजयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

लखनऊ में प्रधान संगठन की अहम बैठक, कार्यकाल विस्तार को लेकर सौंपा गया मांग पत्र

महराजगंज।(न्यूज पैच)। वृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ में प्रधान संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य मुद्दा पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में वर्तमान प्रधानों के कार्यकाल के विस्तार को लेकर रहा।

बैठक में उपस्थित प्रधानों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 26 मई को वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जबकि पंचायत चुनाव की तिथि अब तक स्पष्ट नहीं है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिसे प्रधानों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताया।

बैठक के उपरांत प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को मांग पत्र सौंपा। इसमें मांग की गई कि चुनाव होने तक वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए, ताकि ग्राम विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे।प्रधानों ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बाधित नहीं होंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया भी बनी रहेगी।

इस दौरान संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, संरक्षक सेनानी मिश्रा, जिलाध्यक्ष महाराजगंज अनिल जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय धर दुबे, डॉ. अवध किशोर, चतुर्भुजा सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्वांचल अध्यक्ष घनश्याम यादव, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, विपिन मिश्रा, सम्राट चौधरी सहित दर्जनों जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!