ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
दो गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने दो गैर जमाती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, हे. का. रवि प्रकाश एवं का. अभिनव श्रीवास्तव की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जगन्नाथपुर, टोला हथियागढ़ निवासीगण 65 वर्षीय मंगरू पुत्र स्व0 खुनखुन एवं 55 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र स्व. खुनखुन को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध न्यायालय एसीजेएम द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
प्रमोद कुमार मौर्य




