इंचार्ज सहायक अध्यापिका बहाल

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के फरेन्दा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सिधवारी की इंचार्ज सहायक अध्यापिका एकता श्रीवास्तव को करीब डेढ़ माह बाद तत्कालीन बी एस ए श्रीमती रिद्धि पाण्डेय ने बहाल कर दिया है । साथ ही उन्हें पुनः कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है । तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें बहाल करते हुए चल रही विभागीय कार्रवाई को समाप्त कर दिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी 2026 के निरीक्षण से यह मामला जुड़ा था । इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने नामांकन और उपस्थिति के आंकड़ों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए 9 अप्रैल को निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद शिक्षिका ने जिलाधिकारी
और बीएसए से मिलकर सभी तथ्यों से अवगत कराते हुए न्याय की मांग की थी। इस मामले में विभागीय जांच के लिए बीईओ सिसवा को जांच अधिकारी नामित किया गया था। जांच अधिकारी की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई। जांच आख्या के परीक्षण के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभागीय कार्रवाई समाप्त करते हुए एकता श्रीवास्तव को उनके मूल विद्यालय एवं मूल पद पर सवेतन पुनः बहाल करने का आदेश जारी किया।
शिक्षिका ने बताया कि उन्हें व्यक्तिगत कुंठा और दुर्भावनावश निलंबित किया गया था। उन्होंने साक्ष्यों के साथ अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी थी, जिसके बाद उन्हें न्याय मिला।




