महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम का डीएम ने किया निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में परखी सुरक्षा व्यवस्था

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/गोदाम का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रैमासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत सुरक्षा, साफ-सफाई तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले कक्ष संख्या-02 में सुरक्षित रखी गई बीयू मशीनों का अवलोकन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया तथा मशीनों के रखरखाव और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इसके बाद जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था 24×7 सक्रिय रखी जाए तथा सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का रखरखाव और भंडारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्ट्रांग रूम में प्रवेश केवल नियमानुसार अधिकृत व्यक्तियों को ही दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गार्डों की तैनाती, विद्युत व्यवस्था, रोस्टरवार कर्मचारियों की ड्यूटी एवं सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनी रहनी चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता कायम रहे।

जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि मशीनों का रखरखाव पूर्ण पारदर्शिता के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन समय-समय पर राजनीतिक दलों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराता रहता है और यदि किसी भी दल को कोई संदेह हो तो उसे तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए, ताकि सभी शंकाओं का समाधान किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, भाजपा प्रतिनिधि आकाश श्रीवास्तव, आम आदमी पार्टी से पशुपतिनाथ गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!