टॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है शिक्षाःबीईओ

वार्षिकोत्सव में नौनिहालों ने बिखेरी चमक

महराजगंज। (न्यूज पैच)। पनियरा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय(कम्पोजिट) सोहरौना तिवारी के वार्षिकोत्सव व मेधा सम्मान समारोह में नौनिहालो ने अपनी प्रतिभा व हुनर की चमक बिखेरी। शिक्षा देशभक्ति व लोक परम्परा पर आधारित प्रस्तुति से नौनिहालो ने खुब वाहवाही लूटी। वार्षिकोत्सव मे मुख्य अतिथि के रुप मे बीईयो पनियरा शिवकुमार व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर डायट प्रवक्ता अर्जून शाही उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष हरिश शाही व संचालन शम्स तबरेज ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डायट प्रवक्ता अर्जून शाही प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता अनिलमणि त्रिपाठी व दुर्गेश त्रिपाठी ने मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

वार्षिकोत्सव में नौनिहालो ने सरस्वती वंदना वीणा के बजईया की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया।इसके पश्चित मंचासीन अतिथियो का शुभ स्वागतम,स्वागत गीत से अभिनंदन किया।कार्यक्रम मे राम आएगे तो अंगना सजाऊगी,गीतो पर नौनिहालो ने देशभक्ति शिक्षा किसानी आदि की प्रस्ततुतियो की जिसकी जमकर सराहना हुई। वार्षिकोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीईओ शिवकुमार ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है, शिक्षा से मानसिक बौद्धिक व नैतिक विकास होता है, शिक्षा परिवार व समाज के उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। श्री शाही ने कहा कि परिपदीय स्कूल डिजिटल व प्रशिक्षित शिक्षको से सूसज्जित है परिषदीय विद्यालय बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से नित नये आयाम लिख रहे है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अर्जून शाही ने कहा कि निपुण असेस्मेंट मे जनपद प्रदेश मे तिसरा स्थान हासिल किया जो बेसिक के शिक्षको के मेहनत व बेहतर परिषदीय शिक्षा के का प्रमाण है।उन्होने कहा कि अभिभावक बच्चो को अनिवार्य रुप से नियमित स्कूल भेजे क्योकि शिक्षा ज्ञान व कौशल प्रदान कर व्क्ति को आत्मनिर्भर जिम्मेदार नागरिक व सामाजिक रुप से सक्षम बनाती है।वार्षिकोत्सव मे मेधावी बच्चो को मुख्य अतिथि ने अंकपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम मे उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष हरिश शाही मंत्री सुनील मिश्रा प्रमोद पटेल नागेन्द्र चौहान सुभाष वर्मा विरेन्द्र भारती रामेश्वर मौर्य अविनाश चौधरी प्रदीप मणि त्रिपाठी आशीष सिंह स्कूल की प्रधानाध्यापिका अरुणधति सुनीता शर्मा गोविंद बरनवाल संत कुमार संगम प्रसाद आदि शिक्षक अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!