टॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

डीएम ने की सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओ के प्रगति की समीक्षा, केपीआई की साप्ताहिक समीक्षा का दिया निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)।  जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

जिलाधिकारी ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कम रैंकिंग प्राप्त विभागों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 प्रारम्भ हो चुका है इसलिए सीएम डैशबोर्ड से संबंधित सभी विभागीय अधिकारी अपने अपने विभाग से संपर्क कर विभागीय लक्ष्य प्राप्त कर लें, ताकि समीक्षा के समय प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी केपीआई की साप्ताहिक समीक्षा करें ताकि लक्ष्य की प्रगति बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत आम जनमानस में जागरूकता पैदा कर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़े। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण के अंतर्गत ग्राम पंचायत वार लक्ष्य निर्धारित करावें और यथा संभव स्थान रहने पर बड़े वृक्ष जैसे पीपल, बरगद, पाकड़ आदि पौधों को लगवाएं।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ0 नवनाथ प्रसाद, डीएफओ निरंजन सुर्वे, जिला विकास अधिकारी बी. एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीएसटीओ श्री निरंकार, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता गण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!