टॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

वर्तमान में परिवर्तन के युग की साक्षी बन रही महिलाएःचारु चौधरी

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर जोर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास भवन सभागार, महराजगंज में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन पंचायत से पार्लियामेंट तक – निर्माण में नारी, नवभारत की तैयारी” विषयक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी थीं। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने गंभीरता और रुचि के साथ देखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं परिवर्तन के युग की सशक्त साक्षी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी भागीदारी और सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति अब केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे धरातल पर साकार रूप दिया जा रहा है। महिलाओं को अन्याय एवं उत्पीड़न के विरुद्ध सजग और साहसी बनकर खड़ा होना होगा। आज बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 महिलाओं को मंच से प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह उपस्थित महिलाओं के लिए प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, क्षेत्राधिकारी पुलिस सदर, महिला थाना प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकगण, महिला कल्याण विभाग के काउंसलर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!