15 दिवसीय वस्त्र निर्माण एवं वस्त्र परिसज्जा प्रशिक्षण का हुआ समापन

सिंदुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक स्थित दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कालेज में रविवार को 15 दिवसीय वस्त्र निर्माण एवं परिसज्जा प्रशिक्षण का समापन हुआ। साथी प्रशिक्षण प्राप्त की बालिकाओं में प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यालय की बालिकाओं के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को भी शामिल किया गया, जिसकी प्रशिक्षिका श्रीमती पुष्पा तिवारी एवं श्रीमती सुनीता वर्मा रही। प्रशिक्षण का उद्देश्य वस्त्र उत्पादन और परिधान निर्माण में आत्मनिर्भर बनाना है, तथा व्यावहारिक कौशल विकास जिसमें प्रतिभागियों को कपड़ों की कटाई, सिलाई, डिजाइनिंग, वस्त्र परिसज्जा के तहत आजीविका और स्वरोजगार जिसमें बालिकाओं को सशक्त बनाना, ताकि वे अपने स्वयं के बुटीक, सिलाई केंद्र या छोटे पैमाने के वस्त्र निर्माण व्यवसाय शुरू कर सकें। और सिलाई मशीन के रखरखाव से लेकर उन्नत वस्त्र निर्माण तकनीकों तक की समझ विकसित करना व स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देना एवं स्वदेशी शिल्प को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
विद्यालय की बालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र के आस-पास की बालिकाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।बालिकाओं को प्रशिक्षण के अंतर्गत मशीन के पार्ट्स के नाम उसके रख रखाव से लेकर वस्त्रों की कटाई -सिलाई विविध कढ़ाई के साथ अन्य तरीकों से सुसज्जित करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। जिसका उद्देश्य उधमिता की दिशा में एक कदम की संकल्पना के साथ आगे बढ़ना है,सभी बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या के साथ गृह विज्ञान शिक्षिका प्रतिभा पाण्डेय प्रशिक्षिका एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रही।
प्रमोद कुमार मौर्य




