लेखा परीक्षा विभाग राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रदीप पटेल,महराजगंज के अमवा भैंसी के है मूल निवासी,जनपद में हर्ष
उपनिदेशक लखनऊ मंडल में 26मतो से हुए विजयी

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद ने एक बार प्रदेश स्तर पर अपनी छाप छोडी है।जनपद के भिटोली ग्राम सभा क्षेत्र के अमवा भैंसी गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार पटेल कठिन मेहनत व परिश्रम से राजपत्रित अधिकारी तक का सफर तय किया और अब लेखा परीक्षा परीक्षा विभाग राजपत्रित अधिकारी सोघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये।
जीएसबीएस इंटर कॉलेज से हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा पास करने के उपरांत इलाहाबाद में पीसीएस की तैयारी के लिए 4 साल तक रहना पड़ा। उसके उपरांत पीसीएस पास होने के बाद लेखा परीक्षा विभाग में राजपत्रित अधिकारी के तौर पर पहली पोस्टिंग गोंडा में पाएl उसके बाद से अपने विभाग में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के अधिकारियों से संपर्क करते हुए मात्र 10 वर्षों में गौडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर,गोरखपुर जनपद में लेखा परीक्षा अधिकारी के पद से प्रोन्नति करते हुए लखनऊ लेखा परीक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2026 27 में उत्तर प्रदेश स्थानीय निधि लेखा परीक्षा राजपत्रित अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया गया।
चुनाव अधिकारी प्रेमनाथ सिंह सेवानिवृत्ति संयुक्त निदेशक एवं वन ओझा सेवा निवृत उपनिदेशक ने बताया कि लखनऊ यूनिवर्सिटी में उत्तर प्रदेश स्थानीय निधि लेखा परीक्षा राजपत्रित अधिकारी संघ का प्रदेश स्तरीय चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दो दावेदार रहे l जिसमें डिप्टी डायरेक्टर के पद पर रह रहे प्रदीप कुमार पटेल 27 मतों से विजयी हुए। प्रदीप पटेल 12 वर्षों से लगातार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहे संयुक्त निदेशक नीरज कुमार गुप्ता को 27 मतों से पराजित कर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काबिज हुए । वही महासचिव के पद पर तीन दावेदार रहे जबकि अरविंद कुमार श्रीवास्तव 14 मतों से महासचिव के पद पर काबिज हुए l चुनाव अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग के निदेशक अनिल कुमार सोनी द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को माला पहनकर एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया
चुनाव अधिकारी प्रेमनाथ सिंह ने बताया कि अध्यक्ष और महासचिव के पद पर चुनाव कराया गया। जिसमे अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल, महासचिव अरविंद श्रीवास्तव, जीत हासिल किये। जबकि अन्य पदों पर सभी के सहमति पर मनोनीत करते हुए संयुक्त सचिव द्विजेंद्र लाल, कोषाध्यक्ष तालिब,आडिटर दिव्या जैन, सदस्य में संजय वैश्य,राकेश,उमेश,अभय,जय गोविन्द,ऋषभ,आशिष वाष्र्णेय,सुधीर, जूही, संजय भारती,सीमा चन्द्र वंशी को पदभार ग्रहण कराया गया। सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे यह पद आप लोगों द्वारा दिया गया है उसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।




