स्कूल टाइमिंग बदलते ही बिगडा मौसम, विद्युत कटौती से छटपटाए नौनिहाल

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जुलाई माह मे झमाझम बारिश के बाद तेज धूप ने उमस भरी गर्मी से लोगो को बेहाल कर दिया है। 13व 14अप्रैल को जनपद मे हुई बारिश से मौसम के मिजाज मे नरमी आई जिसे देख स्कूलो की टाइमिंग मे विभाग ने बदलाव कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 14जुलाई को पत्र जारी कर स्कूल समयावधि सुबह 8बजे से 2बजे तक निर्धारित कर दिया। 15जुलाई से स्कूल 8बजे से संचालित हुए लेकिन स्कूल टाइमिंग मे बदलाव होते ही मौसम का मिजाज बिगड गया और तेज धूप व उमस के बीच नौनिहाल गर्मी से बेहाल हो उठे। गर्मी से राहत के लिए नौनिहाल व आम जन बिजली की तरफ निगाहे जमाए रहे लेकिन विद्युत कटौली से आसमान से गिरे खजूर पर अटके वाली कहावत चरितार्थ होती दिखने लगी।
बता दे कि परिषदीय स्कूलो मे ग्रीष्मकालीन मौसम से स्कूलो का संचालन 8से 2बजे व शीतकालीन मोसम मे9से 3बजे तक होता है। जनपद मे भीषण गर्मी से बच्चो के स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला प्रशासन के निर्देश पर बीएसए ने 20अप्रैल से स्कूल संचालन की समयावधि बच्चो के लिए सुबह7.30से 12.30 व शिक्षको के लिए1.30बजे तक निर्धारित कर दिया। तब से स्कूलो का संचालन पूर्व निर्देश के अनुसार होता रहा लेकिन बारिश से मौसम की नरमी देख 14जुलाई को समयावधि 8बजे से 2बजे तक निर्धारित कर दी गयी।स्कूल समयावधि परिवर्तन के पहले दिन ही नौनिहाल गर्मी से तिलमिला उठे।
ग्रामीण क्षेत्रो मे विद्युत कटौती से बच्चे गर्मी से दो दो हाथ करते रहे। फिलहाल विगत वर्षो की अपेक्षा इस साल कम बारिश ने जनपद में इस बार भीषण गर्मी की आशंका को बढा दिया है।भीषण गर्मी मे स्कूल संचालन की समयावधि ने अभिभावको कि चिंता बढा दी है।




