ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
वैध कागजात न दिखाने पर मोटरसाइकिल सीज

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर रात करीब 9 बजे थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पकड़ियार बुजुर्ग के समीप मोटरसाइकिल का वैध कागजात न दिखाने पर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों की लागातार मिल रही शिकायत के बाद शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पकड़ियार बुजुर्ग में उप निरीक्षक मिथलेश कुमार एवं का. कृष्ण कुमार मौर्य की टीम ने 9 बजे शिकायत युक्त एक मोटरसाइकिल यूपी 56 एफ 8113 को रोककर वैध कागजात दिखाने के लिए कहा, मोटरसाइकिल के चालक के द्वारा नहीं वैध कागजात नहीं दिखाया गया।
साथ ही मोटरसाइकिल में मोटरसाइकिल का साइलेंसर परिवर्तित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल को एमबी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।
प्रमोद कुमार मौर्य




