कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त का महराजगंज में स्वागत कल

महराजगंज।(न्यूज पैच)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त का मंगलवार को महराजगंज आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सिद्धार्थनगर में कार्यक्रम के बाद गोरखपुर जाते समय महराजगंज जनपद में पहली बार प्रवेश करने पर अभिषेक दत्त का कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे सिकड़ा माता मंदिर (फरेंदा-उसका मार्ग), 1:15 बजे धानी बाजार चौराहा और 1:30 बजे धानी ढाला, फरेंदा में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में शामिल हों और इसे सफल बनाएं।




