क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत 10 अपराधियों पर कार्रवाई

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने अगस्त माह में उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत 10 आदतन अपराधियों पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के तहत चार शातिर अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। इनमें शक्ति यादव, प्रेम निषाद, सूरज और विवेक शामिल हैं।

वहीं छह आदतन अपराधियों को छह माह के लिए पाबंद करते हुए प्रत्येक 15 दिन में संबंधित थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है। इनमें नसीम, परमात्मा, राजकुमार, अब्दुल सत्तार, अरमान और जकरुल्लाह अंसारी उर्फ खुशबू शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!