चित्रगुप्त मंदिर में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

महराजगंज।(न्यूज पैच)। बिस्मिल नगर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान श्री चित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर चित्रांश समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
पूजा कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष आरसी लाल श्रीवास्तव, महामंत्री राकेश बिहारी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, मंत्री आकाश श्रीवास्तव, संरक्षक राज नारायण लाल श्रीवास्तव और कांजी लाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर दीपचंद श्रीवास्तव, डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव, हरिगोपाल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, डॉ. अविनाश श्रीवास्तव, सत्यानंद श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, प्रभात आनंद सक्सेना, प्रमोद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अतुल प्रताप श्रीवास्तव, घनश्याम मिश्रा, मनोज कुमार श्रीवास्तव और आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




