ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

डॉ आर के मिश्र को आदर्श शिक्षक सम्मान  सान मोहम्मद , साक्षी और शिबा को मेधावी छात्र पुरस्कार

डॉ आर के मिश्र को आदर्श शिक्षक सम्मान  सान मोहम्मद , साक्षी और शिबा को मेधावी छात्र पुरस्कार  करुणा,प्रेम और दया ही धर्म: राहुलदेव

महराजगंज।(न्यूज पैच)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 14वें रामपुर उत्सव का शुभारंभ मंगलवार को रामपुर बुजुर्ग स्थित श्री चंद्रिका शर्मा फूला देवी स्मृति सेवा ट्रस्ट परिसर में हुआ। उद्घाटन सत्र में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ पत्रकार, हिंदी सेवी एवं मातृभाषा प्रहरी राहुल देव का सातवां ग्राम स्वराज व्याख्यान रहा। ‘मीडिया का धर्म और मीडिया में धर्म’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में मीडिया की सामाजिक भूमिका, उसकी नैतिक जिम्मेदारी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

राहुलदेव ने कहा कि करुणा, प्रेम और दया की भावना ही धर्म है l आस्था भुनाने नहीं समझ की विषय वस्तु है l व्याख्यान ने वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका और समाज के प्रति उसकी जवाबदेही को लेकर वैचारिक संवाद का अवसर प्रदान किया।

समारोह में मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज महेंद्र कुमार सिंह ने उद्घाटन वक्तव्य दिया और रामपुर उत्सव आयोजन की सराहना किया । काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विश्वंभरनाथ शर्मा ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों एवं साहित्यकारों की उपस्थिति ने आयोजन को अकादमिक और साहित्यिक गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर ‘गाँव’ पत्रिका के ग्यारहवें अंक का लोकार्पण मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। पत्रिका के माध्यम से ग्रामीण जीवन, समाज और लोकचेतना से जुड़े विषयों को साहित्यिक अभिव्यक्ति देने के प्रयास को भी रेखांकित किया गया।

उत्सव के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पी जी कॉलेज महाराजगंज के पूर्व प्राचार्य, सिटीजन फोरम के पूर्व अध्यक्ष डॉ आर के मिश्र को आदर्श शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया l रामपुर बुजुर्ग की मेधावी छात्रा साक्षी और सान मोहम्मद को फूला देवी स्मृति प्रतिभा सम्मान और चन्द्रिका शर्मा स्मृति प्रतिभा सम्मान में प्रमाण पत्र,पुस्तक और डॉ शिप्रा शर्मा द्वारा दो दो हजार की सहायता धनराशि प्रदान की गई l गाँव के प्राइमरी विद्यालय के कक्षा पांच के विद्यार्थी शिबा खान को डॉ परशुराम गुप्ता की ओर से पांच हजार की नगद धनराशि प्रदान की गई l आदर्श शिक्षक सम्मान तथा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का सौजन्य डॉ. शिप्रा शर्मा की ओर से रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिष्ठित लेखक एवं किसान पीजी कॉलेज, सेवरही, कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश पाण्डेय ने की। सत्र का संयोजन/ संचालन डॉ. शांतिशरण मिश्र ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमरनाथ प्रस्तुत किया।

प्रो. अमरनाथ ने कहा कि रामपुर उत्सव का आयोजन श्री चंद्रिका शर्मा फूला देवी स्मृति सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। उत्सव का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है।

उदघाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 7:30 बजे से ‘द लीजेंड्स ऑफ भगत सिंह’ फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया l

इस अवसर पर सी जे थॉमस, डॉ परशुराम गुप्ता,विंध्यवासिनी सिंह, सर्वेश मिश्रा, डॉ ओ पी श्रीवास्तव संतोष तिवारी, पशुपति नाथ गुप्ता, प्रो हिमांशु कुमार, डॉ पूनम वर्मा एडवोकेट अक्षिता मिश्र, जगदीश नारायण शर्मा, कनक शर्मा, संध्या शर्मा, शुभ्रा शर्मा, डॉ विभा,सरोजशर्मा, सुरेंद्र पटेल, सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे l

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!