महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

भैंसहवा से बेलभरिया संपर्क मार्ग का सदर विधायक ने किया शिलान्यास 

विधायक ने किया विध विधान से पूजन अर्चन

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड सदर अंतर्गत चेहरी ग्राम सभा के टोला भैंसहवा से बेलभरिया संपर्क मार्ग का शिलान्यास सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधि-विधान एवं पूजन-अर्चन के साथ किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भैंसहवा से बेलभरिया संपर्क मार्ग की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा गांवों के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

विधायक ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार प्रदेश में विकास का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है और गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।

कार्यक्रम में प्रमोद पासवान, राम बचान वर्मा, राम अचल राम रत्न यादव, घनश्याम चौधरी, प्रधान ऋषिदेव यादव, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड राम नरेश मौर्य, अवर अभियंता उमर खान, अवर अभियंता कुणाल यादव पलटन राजभर, ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

प्रमोद मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!