ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सोनौली में मंडलायुक्त-डीआईजी का औचक निरीक्षण, सीमा सुरक्षा से लेकर निर्माण परियोजनाओं तक लिया जायजा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। गोरखपुर मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चनप्पा ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र सोनौली का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, बहुउद्देशीय हब मुडिला और पुलिस फायर स्टेशन मुडिला-छपवा का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने नो-मैन्स लैंड की सुरक्षा व्यवस्था देखने के बाद एसएसबी सीमा चौकी पर एसएसबी, पुलिस, कस्टम, इमीग्रेशन एवं खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। सीमा पर आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था और सामने आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नेपाल की आपदा को लेकर भी ली जानकारी

मंडलायुक्त ने नेपाल में आई दैवीय आपदा के बाद की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से नेपाल को आवश्यक सहायता सामग्री भेजी गई है और विदेश मंत्रालय के स्तर पर लगातार समन्वय किया जा रहा है। भारतीय क्षेत्र में बहकर आए नेपाल के कुछ नागरिकों के शव विधिक कार्रवाई के बाद नेपाल के अधिकारियों को सौंपे गए हैं। वहीं नेपाल में लापता पूर्वांचल के लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

धीमे निर्माण पर जताई नाराजगी

इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के निरीक्षण के दौरान निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य पूरा न होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य में शिथिलता बरतने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध 10 प्रतिशत कॉस्ट करेक्शन की कटौती के निर्देश दिए। अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने और गुणवत्ता से समझौता किए बिना परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा।

मुडिला-छपवा में निर्माणाधीन पुलिस फायर स्टेशन के कार्य में देरी पर भी उन्होंने सख्ती दिखाई। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक की शिथिलता और प्रभावी पर्यवेक्षण के अभाव पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को प्रबंध निदेशक एवं शासन को पत्र भेजने तथा निर्माण की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

इसके अलावा जनपद मुख्यालय पर निर्माणाधीन बहुउद्देशीय मीटिंग हॉल का निरीक्षण कर मंडलायुक्त ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत में मंडलायुक्त ने कहा कि सीमा पर एसएसबी और इमीग्रेशन अधिकारियों से फीडबैक लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता सामने आई है, जिस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नेपाल की आपदा के बाद भारत और नेपाल के संबंधित अधिकारी लगातार समन्वय बनाए हुए हैं।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी विजय यादव, क्षेत्राधिकारी नौतनवा, तहसीलदार नौतनवा सहित एसएसबी, कस्टम, इमीग्रेशन, खुफिया विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!