महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

धुधली क्षेत्र में केएमसी मेडिकल कॉलेज का मेगा हेल्थ कैंप, सैकड़ों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

सर्जरी, मेडिसिन, स्त्रीरोग विभाग सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सा विशेषज्ञों ने मरीजों का परीक्षण किया।

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के केएमसी मेडिकल कॉलेज द्वारा धुधली क्षेत्र के ग्राम सभा बसंतपुर के पंचायत भवन परिसर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया । इस कैम्प में सैकड़ों मरीजों का उपचार हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कालेज के सर्जरी, मेडिसिन, स्त्रीरोग विभाग सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सा विशेषज्ञों ने मरीजों का परीक्षण किया तथा उचित परामर्श के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया । सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजय गुप्ता ने बताया कि कैम्प में आने वाले मरीजों मे अधिकतर मरीजों को जानकारी का आभाव दिखा । गंभीर समस्या के बावजुद वह इधर उधर की दवाओं के सेवन कर रहे है । किसी भी विमारी में अगर समय पर इलाज मिलें तो उसका परिणम बेहतर होता है ।

मेडिकल कालेज द्वारा सरकारी दरों पर सभी प्रकार के आपरेशन और जाॅच की सुविधा उपलब्ध है । वही स्त्री रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ ताशिका फतवानी द्वारा भी मरीजो को जागरूक करते हुयें परीक्षण और इलाज किया । उन्होनें बताया कि आज के समय में महिलाओं के पास अधिक संसाधन उपलब्ध है । बेहतर दिनचार्य और अपने शरीर की देखभाल कर महिलायें बहुत सारी समस्यों से बच सकती है । आज निःशंतानता सहित अनेक स्त्री रोगों के उपचार काफी सुलभ है । समय पर बेहतर परामर्श से सभी महिलायें गंभीर समस्याओं से बच सकती है ।

कैम्प में नेत्र रोग विभाग द्वारा मरीजों की जॉच एवं परामर्श, मेडिसिन विभाग द्वारा जॉच एवं परामर्श के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया । ग्राम सभा बसंतपुर के प्रधान सिद्धू सिंह ने केएमसी मेडिकल कॉलेज के इस पहल की सराहना करतें हुयें कहा कि आज चिकित्सकों द्वारा हमारे ग्राम सभा मे आ कर जिस तरह से कार्य किया है इसके लिए ग्रामसभा परिवार की तरफ से सभी का धन्यवाद है ।

इस मेगा कैम्प का ग्राम सभा के मीरा देवी, हरिलाल,राजेश, मोरिया ,बुद्धिराम, गीता, मंजू,रीता सहित सैकडों मरीजों ने लाभ लिया । इस मेगा कैम्प में माकेटिंग मैनेजर हरिओम वर्मा सहित अस्पताल के नर्श एवं पैरामेडिकल स्टॉफ ने विशेष सहयोग किया ।

सुनील कुमार श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!