नवविवाहिता के मौत के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार जेल

गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के दिशा निर्देश पर पनियरा पुलिस ने दहेज हत्या के तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान न्यायालय भेज दिया ।
गठित पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 209 / 2026 धारा 80 ( 2 ) , 85 बीएनएस एंव 3 / 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम मुकदमे से सम्बंधित वांछित अभियुक्तों में क्रमशः राहुल पुत्र पियारे , पियारे पुत्र कुंजन रामवती देवी पत्नी पियारे निवासीगण रजौड़ा पंजूम थाना पनियरा शामिल है ।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ससुराल में एक नवविवाहिता रोशनी उम्र लगभग 22 वर्ष की संदेहास्पद परिस्तिथि में उसके रूम में बेड पर उसका शव मिला था । मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद पति , ससुर , सास , जेठानी व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था । जिसमे से पति , ससुर व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह , उप निरीक्षक पंकज यादव , कांस्टेबल नरेन्द्र यादव , कांस्टेबल हिमांशू श्रीवास्तव , महिला कांस्टेबल प्रिया कुमारी , महिला कांस्टेबल पल्लवी खरवार शामिल रहे ।
औसाफ आलम खां सोनू




