ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई गति, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में हुआ वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ

सिंदुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रविवार को नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन किया गया। शासन के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। छात्रों ने “उठो बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम एक पेड़ लगाओ” और “सांस हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वन प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार और मानव जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही मानव सभ्यता का विकास प्रकृति और वनों के संरक्षण के साथ जुड़ा रहा है। भोजन, वस्त्र और आवास जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। पेड़ न केवल वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि मिट्टी के कटाव को रोकने, भूजल स्तर बनाए रखने, वर्षा चक्र को संतुलित करने तथा वन्य जीवों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाकर ही अपनी जिम्मेदारी पूरी न समझें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करें।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और स्काउट-गाइड्स ने सामूहिक श्रमदान करते हुए परिसर में पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन विनोद कुमार विमल ने किया।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट शेषनाथ, लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद, रामसुखी यादव, बलबीर सिंह, डॉ. पंकज कुमार गुप्त सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक वृक्षारोपण के संकल्प के साथ हुआ।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!