फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की देता हैं प्रेरणा : कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह
वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर 26 एवं 27 नर्सरी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। वीरांगना फूलन देवी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की ओर से सोमवार को विकास खण्ड मिठौरा के 26 एवं 27 नर्सरी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही वीरांगना फूलन देवी को भारतीय समाज की क्रांतिकारी वीरांगना, दलितों, शोषितों और नारी अस्मिता की प्रतीक बताते हुए उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किये ।
इस दौरान कार्यक्रम मुख्य अतिथि कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह , विशिष्ट अतिथि रामनिवास यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिठौरा रहें जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि फूलन देवी जी का जीवन संघर्ष, साहस और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के उस वर्ग की आवाज बनने का प्रयास किया, जिसे लंबे समय तक दबाया और उपेक्षित किया गया। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि अन्याय और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि रामनिवास यादव ने कहा कि आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि समाज में किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, वर्ग, गरीबी या लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं होने देंगे। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।
इस अवसर पर आयोजक हरेंद्र यादव पूर्व ग्राम प्रधान सर्वजीत कुमार, सोहरत निषाद, अच्छेलाल निषाद, मोतीलाल निषाद, राजेंद्र निषाद, कालीचरण निषाद, श्रवण निषाद, रमाशंकर निषाद, श्यामु निषाद, प्रमोद गुप्ता, सहमूद अहमद, डॉ. नूर मोहम्मद, मोहन निषाद, रोहित निषाद, शैलेश कोटेदार, बुजमोहन, जयप्रकाश निषाद, मिठाई निषाद, शैलेन्द्र निषाद, त्रिभुवन निषाद, मोहित, शुभम, संतराज़, रतन, रामलाल निषाद, सुरेश मास्टर, रामअचल साहनी, विकास साहनी, दिनेश साहनी, मोहन साहनी, प्रमोद निषाद, राजू साहनी एवं विनोद चौहान शाहिद सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल हैं।
प्रमोद कुमार मौर्य




