ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

रोटरी क्लब महराजगंज की मासिक बैठक में सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

पांच नए सदस्यों का स्वागत, साक्षरता किट वितरण और मेडिकल कैंप सहित कई प्रस्तावों पर बनी सहमति

महराजगंज।(न्यूज पैच)। रोटरी क्लब महराजगंज की तृतीय मासिक बैठक नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक में आगामी सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रो. एड. हमीदुल्लाह खान ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष रो. पंकज मौर्य और सचिव रो. आत्माराम गुप्त ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में क्लब से जुड़े पांच नए सदस्यों एड. विपिन श्रीवास्तव, डॉ. खुर्शीद आलम, मनोज जायसवाल, संतोष कुमार सत्यार्थी और नवनीत मणि त्रिपाठी का स्वागत किया गया। अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान ने रोटरी पिन लगाकर, संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने सदस्यता पत्र तथा निवर्तमान अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने रोटरी पट्टिका प्रदान कर नए सदस्यों का अभिनंदन किया।

बैठक में साक्षरता माह के तहत जरूरतमंद नव-प्रवेशी बच्चों को साक्षरता किट वितरित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित करने, दीवानी कचहरी परिसर में वाटर कूलर स्थापित करने तथा आगामी माह में मेडिकल कैंप लगाने पर सहमति बनी।

मेडिकल कैंप की जिम्मेदारी रो. डॉ. डीके साहनी और रो. डॉ. राजीव मद्धेशिया को दी गई। जिला अस्पताल के डायलिसिस कक्ष में स्थापित टेलीविजन के उद्घाटन और फेलोशिप टूर को लेकर भी चर्चा हुई। फेलोशिप यात्रा के लिए कोलकाता अथवा लखीमपुर-खीरी का प्रस्ताव सामने आया।

अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य सेवा गतिविधियों को समाज की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना है। संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने सदस्यों से सामूहिक सहभागिता के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सचिव आत्माराम गुप्त ने कहा कि क्लब की कोशिश योजनाबद्ध तरीके से जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुंचाने की है।

बैठक में दिग्विजय सिंह, पंकज मौर्य, डॉ. राजीव मद्धेशिया, डॉ. डीके साहनी, मोहम्मद सैफुल्लाह, विनोद गुप्ता, डॉ. कृष्णा साहनी, देवेश पांडे, दशरथ गुप्ता, मोहित मदन मद्धेशिया, डॉ. मनोज कुमार मद्धेशिया, अजय कुमार अग्रहरी, श्याम बिहारी गुप्त, सुरेश कुमार कश्यप, इशरत जावेद फारूकी, दुर्गेश कुमार गुप्ता, अनुप कुमार टिबडेवाल, निखिल टिबडेवाल और डॉ. साजीद अहरारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। रोटरी क्लब महराजगंज की ओर से पूर्व में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!