महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

ग्राम पंचायत नटवा में आयोजित हुई ग्राम चौपाल, मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के सदर विकास खण्ड के ग्रामपंचायत नटवा में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता मे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के साथ परियोजना निदेशक/ खण्ड विकास अधिकारी सदर रामदरश चौधरी भी उपस्थित रहे। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास परक योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों समस्याएं सुन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

ग्राम चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं तथा विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों, पंचायत भवन, साफ-सफाई व्यवस्था तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने योजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी नागेंद्र देव पाण्डेय, एडीओ कोऑपरेटिव विजय प्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अविनाश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी चौपाल में शामिल हुए और अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के सामने रखे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!