बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में मिठौरा बना ओवरऑल चैंपियन,पनियरा रहा रनर अप

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र मिठौरा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में एक बार पुनः ओवर आल चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। मिठौरा ने सर्वाधिक 126 अंक तथा पनियरा को 67 अंक प्राप्त हुआ। प्रथम उपविजेता पनियरा तथा द्वितीय उपविजेता 62 अंक के साथ सदर की टीम रही।
प्राथमिक बालक वर्ग में सिराजुद्दीन लक्ष्मीपुर चैंपियन बालिका वर्ग के राधिका पनियरा से व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किए गए। जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में किशन गुप्ता परतावल तथा बालिका वर्ग में शिवांगी व विपाशा मिठौरा संयुक्त रूप से व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किए गए। कबड्डी प्राथमिक संवर्ग बालक में विजेता सदर, बालिका संवर्ग में विजेता मिठौरा उप विजेता सिसवा रहा। जूनियर संवर्ग बालक में विजेता मिठौरा व उपविजेता परतावल रहा। बालिका संवर्ग में विजेता मिठौरा व उपविजेता निचलौल रहा। खो-खो प्राथमिक संवर्ग बालक में विजेता घुघली व उपविजेता लक्ष्मीपुर, बालिका संवर्ग में विजेता घुघली उप विजेता सिसवा रहा। जूनियर संवर्ग बालक में विजेता घुघली व उपविजेता सिसवा रहा, बालिका संवर्ग में विजेता सदर व उपविजेता निचलौल रहा।
मुख्य अतिथि अभिजीत सिंह ने सभी विजेताओं बच्चों को बधाई देते कहाँ की हमारी शुभकामनाएं है आप सभी मण्डल और प्रदेश में भी जाकर जिले का नाम रोशन करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि अब हमारे बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चे भी खेल प्रतिभाओं में अपना लोहा मनवा रहे है हमारी शुभकामनाएं सभी बच्चों को और उनके टीम लीडर को आप सभी के मेहनत का फल है कि बच्चे स्कूल स्तर से विजय होकर प्रदेश स्तर तक नाम रोशन कर रहे हैं। क्रीड़ा प्रभारी उदय चंद राय व समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर तथा खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध निराला, जिला व्यायाम शिक्षिका पूनम पासवान, बैजनाथ सिंह, क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अखिलेश पाठक, विवेक कुशवाहा, मंजू वर्मा, कविता गौतम, पारुनिता विश्वाश, खुशबू, शैलेश पटेल, श्रीचंद, दिवाकर ध्वज सिंह, सुनयना,रामबचन, साकेत, मोहम्मद अयूब अंसारी, अनिल चौरसिया, संदीप कन्नौजिया, संजीव कुमार, परमात्मा, सुधीर त्रिपाठी, हेसामुद्दीन, रवि यादव, विनीत, भोलेनाथ, कुलदीप सिंह, सुधाकर राय, यशवंत राव, पारस, सुनील मिश्रा, आनन्द त्रिपाठी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अखिलेश पाठक ने किया ।




