ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

परिवार नियोजन को लेकर गोष्ठी का हुआ आयोजन

एलबीएस इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम आयोजित जनसंख्या को स्थिर करना परिवार नियोजन का मुख्य उद्देश्य - काउंसलर विनोद गुप्ता

फरेंदा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सोमवार को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा के अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर के निर्देशन में काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता द्वारा स्थानीय ब्लॉक के एलबीएस इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन एलबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोर किशोरियों के लिए बहुत ही अच्छे-अच्छे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं उसी क्रम में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम भी बनकटी अस्पताल के काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इससे विद्यालय के किशोर किशोरियों में पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी जागरूकता की जाती है । काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता ने परिवार नियोजन गोष्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम वास्तव में किशोर किशोरयों के लिए उनके जीवन में बदलाव का सहज एवं सरल कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या को स्थिर करना, मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करना और जोड़ों को सुरक्षित गर्भनिरोधक साधनों परिवार नियोजन के तरीकों तक आसान प्रदान करना है।

इस योजना को जीवन में लागू करने से किशोरी अपने जीवन में स्वर्णिम युग लाने का बेहतर प्रयास कर सकती हैं। अनियोजित जनसंख्या वृद्धि को धीमा करना और आर्थिक विकास में मदद करता है । माता व शिशु का स्वास्थ्य: माँ और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करना और बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल सुनिश्चित कर सकते है। माता-पिता को उनके अनुसार बच्चों की संख्या और अंतराल तय करने का अधिकार देना चाहिए ।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित किशोर किशोरियों का बीएमआई, लंबाई एवं वजन भी कराया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, अनवर खान, सुशीला पूजा सावित्री काजल रीमा विजयलक्ष्मी सुनीता सहित सैकड़ो छात्राएं मौजूद रही।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!