मच्छर का हमला हो सकता है जानलेवा
संचारी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत संचारी रोग बचाव एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर की काउंसलर विजयलक्ष्मी और काउंसलर ज्योति द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को संचारी रोग क्या है, इसके लक्षण और बचाव संबंधी जानकारी दी। काउंसलर विजय लक्ष्मी ने कहा कि किसी बाहरी तत्व के शरीर में प्रवेश करने से होने वाली बीमारी को संचारी रोग करते हैं। इसका एक अन्य नाम संक्रामक रोग भी है। संक्रामक रोग को विशिष्ट हिंदी में संच।रण रोग भी कहते है, क्योंकि यह संचार के माध्यम से फैलता है।
अधिकांश बीमारियाँ संक्रामक होती हैं और वे विभिन्न माध्यमों से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती हैं जैसे कि दूषित भोजन, पेय या हवा। ये बीमारियाँ, एक संक्रमित से गैर-संक्रमित व्यक्ति में माइक्रोबियल रोगजनकों द्वारा फैलती हैं। इन्हें संचारी रोग कहा जाता है क्योंकि ये स्पर्श के माध्यम से फैलते हैं। अच्छा छात्रों को संबोधित करते हुए काउंसलर ज्योति द्विवेदी ने कहा कि निरंतर गति से बढ़ती हुई जनसंख्या आज वैश्विक चुनौती बन गई है। इसके बचाव एवं उपाय और एड्स एवं एचआईवी क्या है इसके रोकथाम हेतु विधिवत जानकारी छात्र छात्राओं को साझा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने आभार ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन बिनोद कुमार विमल द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के अधिकांश छात्र छात्राएं कर्मचारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




