ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

ग्रामीण परिवेश की मेधा बन सकती है आईएएस: शिवम कुमार

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में एक दिवसीय संगोष्ठी, अधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स

महराजगंज।(न्यूज पैच)। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, महराजगंज के तत्वावधान में जिलाधिकारी के प्रेरणा से जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर शिवम कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी महराजगंज सिद्धार्थ गुप्ता एवं उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेम शंकर पाण्डेय मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएएस अधिकारी शिवम कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को हर सप्ताह रणनीति बनाकर अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने अपने संघर्ष और तैयारी के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कक्षा 10 तक की शिक्षा सरकारी विद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों को अपनी सफलता के मार्ग में बाधा न मानने तथा निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया।

उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि तैयारी के दौरान लक्ष्य निर्धारित करना, नियमित अध्ययन करना और अपनी प्रगति की समीक्षा करते रहना महत्वपूर्ण है।

निरंतर अभ्यास और उत्तर लेखन पर जोर

अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में निरंतर अभ्यास और उत्तर लेखन के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से प्रश्नों का अभ्यास करने और उत्तर लिखने की क्षमता विकसित करने की सलाह दी।

उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेम शंकर पाण्डेय ने भारतीय वायुसेना में करीब 20 वर्षों की सेवा तथा सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के रूप में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतरता बनाए रखने का सुझाव दिया।

अभ्युदय योजना से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने पर जोर

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय में संचालित अभ्युदय योजना का लाभ जनपद के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मिलना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से योजना के माध्यम से उपलब्ध अध्ययन एवं मार्गदर्शन का लाभ उठाने का आह्वान किया।

अभ्युदय योजना महराजगंज के कोर्स कोऑर्डिनेटर ने जिले में संचालित योजना के विभिन्न केंद्रों की जानकारी अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने विद्यार्थियों के लिए अनुभवी शिक्षकों एवं अधिकारियों के मार्गदर्शन और सानिध्य के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आलोक पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम के आयोजन एवं प्रबंधन में डॉ. विपिन यादव, डॉ. नंदिता मिश्रा, गणेश पटेल, विनय पटेल, अभिषेक पाण्डेय, डॉ. वकील श्रीवास्तव, आर.के. वर्मा सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!