ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
महराजगंज में 23 अक्टूबर को ड्राई डे घोषित, शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर फैसला

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दृष्टिगत 23 अक्टूबर 2026 को जनपद महराजगंज में शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, महराजगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान संबंधित प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।




