महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
गैर-जमानती एक वारंटी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक मिथलेश कुमार, का.कृष्ण कुमार मौर्य एवं म.का. सुमिता की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया टोला मुरलीबारी निवासी 37 वर्षीय सरवन गुप्ता पुत्र पतरू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के विरुद्ध न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज (सीनियर डिवीजन), द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
प्रमोद कुमार मौर्य




