तकनीकी दक्षता की बुनियाद पर करीब 31 लाख के 105 मोबाइल फोन बरामद
सीईआईआर पोर्टल (सेंट्रल इक्यूपमेंट आइडेंटी रजिस्टर) के जरिए ढूंढा गया मोबाइल, दर्ज हुई शिकायताें पर गंभीर हुई पुलिस

महराजगंज।(न्यूज पैच)। साइबर थाने में दर्ज शिकायतों को लेकर पुलिस टीम से गंभीरता दिखाई है। करीब 31 लाख के 105 मोबाइल खो गए थे। इसकी शिकायत दर्ज हुई तो सीईआईआर पोर्टल (सेंट्रल इक्यूपमेंट आइडेंटी रजिस्टर) के जरिए मोबाइल ढूंढ़ लिया गया। पुलिस की ओर से मोबाइल बरामद कर उनके स्वामी को सौंपा गया। खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की ओर से मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कीमती स्मार्ट फोन को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से खोजा गया। करीब दो माह के भीतर 105 मोबाइल गुम होने की शिकायत साइबर सेल को मिली। पुलिस टीम की ओर से तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए कार्रवाई तेज की गई तो यह सफलता मिल गई।
जनपद में खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 105 अदद मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। इन सभी मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 31 लाख रुपये है। यह सफलता सर्विलांस सेल की ओर से सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी सहायता से हासिल की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया की सर्विलांस टीम ने आईएमईआई नंबर आधारित ट्रैकिंग, विस्तृत सर्विलांस और आधुनिक तकनीकी टूल्स का प्रभावी उपयोग कर इन मोबाइलों का पता लगाया। सभी संबंधित मोबाइल मालिकों को बुलाकर पूर्ण वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर मालिकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने महराजगंज पुलिस प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर सर्विलांस सेल की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि “जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। तकनीक आधारित पुलिसिंग आज की आवश्यकता है और सीईआईआर पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग कर नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए समर्पित है ।
उन्होंने नागरिकों से अपील की किसी भी मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल सर्विलांस सेल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।




