डॉ. शांति शरण मिश्र के प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. शांति शरण मिश्र को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश का प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर जनपद के प्रमुख भाजपा नेताओं, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा डॉ. मिश्र को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर नेताओं ने कहा कि डॉ. शांति शरण मिश्र पार्टी के प्रति निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव एवं शिक्षक समाज से जुड़े रहने का लाभ पार्टी को मिलेगा।
बधाई देने वाले नेताओं ने कहा कि डॉ. मिश्र के मनोनयन से बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास होंगे। उनके नेतृत्व एवं सक्रियता से शिक्षक समाज के बीच भारतीय जनता पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। साथ ही शिक्षकों एवं पार्टी संगठन के बीच संवाद और समन्वय को नई दिशा मिलेगी।
नेताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. मिश्र अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं ऊर्जा के साथ करेंगे और प्रदेश में शिक्षक समाज के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
डॉ. शांति शरण मिश्र को बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र, चिकित्सक डॉ. राकेश राय कौशिक, अधिवक्ता सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी, संजय पटेल, रामविलास पटेल, सुरेश निगम, रामप्रकाश गुप्त, विनय पांडेय, विजय पांडेय, संजीव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव एवं शैलेश पांडेय, जिला महामंत्री बबलू यादव, प्रभाकर दुबे एवं मधुर सिंह, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, जगदीश मिश्रा, हरेराम यादव, सानन्दन पटेल, दयाशंकर रौनियार, बलराम दुबे, आकाश गुप्ता, शिवांश अग्रहरि, शिरोमणि दुबे सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं भाजपा नेता शामिल हैं।




