एक डीसीएम पर लदी सागौन का बोटा बरामद

आनंदनगर, महाराजगंज।(न्यूज पैच)। फरेंदा वन क्षेत्र के छीतही चौराहे के पास ग्रस्त के दौरान एक डीसीएम को शक के आधार पर चेक करने के लिए रोका गया तो उस पर सागौन के बोटे लदे पाए गये प्रकाष्ठ से संबंधित कागजात मांगने पर कोई कागजात नहीं दिखाया जा सका जिस पर फरेन्दा रेंज परिसर में लाकर वन विभाग द्वारा विधिक कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार फरेन्दा वन रेंज क्षेत्र के छीतही चौराहे के पास ग्रस्त के दौरान लगभग 8:00 बजे एक डीसीएम संख्या यूपी 74 ए टी /2956 को शक के आधार पर चेक करने के लिए रोका गया जिस पर सागौन के बोटे लदे पाए गये ।
कागजात मांगने पर प्रकाष्ठ से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाया जा सका जिस पर रेंज परिसर फरेन्दा मे लाकर क्षेत्रीय वन अधिकारी फरेंदा सुशील कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी रेंजर अरुण कुमार सिंह,वन दरोगा अनिल कुमार सिंह, व अन्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा विधिक करवाई की गयी।
रवि श्रीवास्तव




