टॉप न्यूज़महराजगंजयुवायूपी
Trending

भारत-नेपाल सक्रिय ड्रग तस्करी पर एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार 

दवाओं का मिश्रण कर "कॉकटेल ड्रग” के रूप में सेवन युवाओं में तेजी से प्रचलित हो रहा, नेटवर्क तलाश कर सिंडिकेट तोड़ने में जुटी पुलिस

महराजगंज।(न्यूज़ पैच)। भारत-नेपाल सक्रिय ड्रग तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर और एसओजी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई की। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशे के लिए दुरुपयोग किये जाने वाले इन्जेक्शन बरामद की। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर ड्रग्स की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी का सख्त निर्देश उच्चाधिकारियों ने दिया था।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को आरोपी राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू निवासी ग्राम वार्ड नंबर 10 जुगौली थाना सोनौली व आदित्य कुमार मिश्र निवासी ग्राम कम्हरिया बुजुर्ग थाना कोल्हुई बाजार को रानीपुर चौराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 1900 एम्पुल DIAJAPAM INJECTION IP CEREJACK, 1900 एम्पुल BUPRENORPHINE INJECTION TALGESIC, 1900 एम्पुल PROMETHOZINE HYDRO CHLORIDE कुल 5700 एम्पुल, दो मोबाइल फोन, 01 एटीएम कार्ड व 9000 रुपये व एक कार बरामद किया गया, जो चन्दन सिंह निवासी मनोकामनापुरी ग्राम तेनुअहिया हमीरपुर पोस्ट बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के नाम पंजीकृत है।

शुक्रवार को एसओजी टीम, स्वाट टीम और थाना पुरन्दरपुर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि गोरखपुर से सोनौली की तरफ एक कार पर सवार दो व्यक्ति नशे के लिये दुरुपयोग किये जाने वाला इन्जेक्शन लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा थाना पुरन्दरपुर क्षेत्रान्तर्गत रानीपुर चौराहे पर घेराबन्दी करते हुए कार में सवार दो व्यक्ति को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई तो उनके द्वारा नशे के लिये दुरुपयोग किये जाने वाले इन्जेक्शन की तस्करी करने की बात कही गई। उनकी निशानदेही पर कार की डिक्की से 5700 एम्पुल इन्जेक्शन बरामद हुआ। इसकी लगभग 10 लाख रुपये है। पूछताछ में पता चला कि इन लोगों द्वारा नेपाल में इन्जेक्शन ले जाकर ऊंचे दामों में बेचा जाता है। इनके द्वारा यह धंधा लगभग 06 महीनों से किया जा रहा है ।

बरामद दवाईयां सामान्य रूप से दर्द निवारण, एंग्जायटी/सेडेटिव, एलर्जी आदि) में प्रयुक्त होती हैं, लेकिन अवैध रूप से नशे के लिए इंजेक्शन के रूप में दुरुपयोग किया जाता है। इन दवाओं का मिश्रण कर “कॉकटेल ड्रग” के रूप में सेवन युवाओं में तेजी से प्रचलित हो रहा है। इससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम (बेहोशी, लत, ओवरडोज) उत्पन्न होते हैं। बरामद मात्रा व्यावसायिक की श्रेणी में आती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। थाना पुरन्दरपुर मे एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। कार्रवाई भारत नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के विरूद् विशेष अभियान का हिस्सा है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया की पुलिस द्वारा सप्लाई चेन की जांच की जा रही है। भविष्य में पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जायेगा। टीम को प्रोत्साहन के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने 25000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!