ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जागरूकता के हथियार से असुरक्षा पर प्रहार 

थाना नौतनवा पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक 

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस जागरूकता का हथियार बनाकर असुरक्षा पर प्रहार कर रही है। सुरक्षा के लिए सहायता वाले नंबरों के बारे में जानकारी देने के अलावा साइबर फ्राड से बचने का तरीका भी बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना नौतनवा पुलिस की ओर से क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं सतर्क नागरिक बनने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। महराजगंज पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!