ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

ऊमस भरी गर्मी में रूला रही बिजली, लो वोल्टेज के साथ कटौती से बढ़ी दुश्वारियां 

महराजगंज शहर में कई मोहल्लों में लो वोल्टेज से लोग परेशान, बिजली नहीं रहने से रात में नींद नहीं हुई पूरी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। शहर में बिजली की आंख मिचौली से लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। ऊमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को पूरी रात नींद नहीं आई। क्योंकी बिजली गुल रही। हल्की बारिश के बाद रविवार रात में ऊमस बढ़ गई। इस बीच बैकुंठपुर पावर हाउस में तकनिकी खराबी होने के कारण देर रात बिजली आई, लेकिन एक से दो घंटे के अंदर ही चली गई। इससे लोग परेशान रहे। दिन भी वोल्टेज ठीक नहीं रहने से लोगों को परेशानी हुई, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में जिम्मेदारों ने गंभीरता नहीं दिखाई।

रविवार को मौसम खराब रहने से इसका असर हर क्षेत्र पर पड़ा। सबसे अधिक परेशान बिजली नहीं रहने से हुई। दिन भी रूक रूक कर बिजली कटती रही। इस बीच तमाम घरों में बिजली के उपकरण भी खराब हो गई। रविवार शाम को बिजली गुल हुई तो करीब नौ बजे के बाद आई। वोल्टेज ठीक नहीं रहने से लोगों को इसका फायदा नहीं मिला। गांधी नगर, इंदिरा नगर, विस्मिल नगर, चिऊरहा समेत अन्य मोहल्लो में लोग परेशान रहे। देर रात बिजली आने के बाद भी कुछ देर में कट गई। गांधी नगर राकेश कुमार ने बताया कि बिजली नहीं रहने से रात में नींद पूरी नहीं हुई। इसका असर सेहत पर भी दिखा। सोमवार सुबह सिर में दर्द होने लगा। जिला अस्पताल जाकर दवा लेनी पड़ी। गीता देवी ने बताया की सोमवार सुबह बच्चों को स्कूल में देरी हो गई। टंकी में पानी नहीं भर पाया था। ऐसे में परेशानी हुई। बरसात में इस तरह की समस्या अक्सर हो जाती है। दिन भर बिजली आने जाने का क्रम जारी रहा, लेकिन वोल्टेज ठीक नहीं रहा। पंखा रेक रहा था। चलने पर भी हवा नहीं लग रही थी। ऊमस से बच्चों समेत बुजुर्गो को परेशानी हुई। शहर में करीब 60 हजार की आबादी को समस्या झेलनी पड़ी लेकिन जिम्मेदारों ने गंभीरता नहीं दिखाई। उधर, बिजली निगम के मुताबिक लोड बढ़ने से बिजली ट्रीप हो जा रही है। ज्यादातर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है।

अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि समस्या का समाधान करा दिया गया है। ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए शहर में

अभियान चलाकर जांच पड़ता की जाएगी। जर्जर तारों को बदलने के साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जा चुकी है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!