विद्युत करंट लगने से अधेड़ की मौत

गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमछापर के बिचली कोठी निवासी 52 वर्षीय रामकेवल की शनिवार की शाम करंट लगने से बुरी तरह से घायल हो गया । उसे इलाज के लिए पीएचसी पनियरा लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना सुनकर अस्पताल परिसर में गांव व आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। वहीं परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।
बताया गया कि रामकेवल घर में पंखा लगा रहा था कि बिजली के करंट के चपेट में आया। जिससे वह मौके पर ही गिर गया। घटना देख परिजन व आसपास के लोग उसे इलाज के लिए पीएचसी लायें । जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक खेती बाड़ी करता था। उसके दो पुत्र संदीप व सुजीत है। दो पुत्रियां निशा व मनीषा है। एक बड़ी पुत्री की शादी हुई है। बाकि तीनों की अभी शादी नहीं हुई है। दोनो बेटे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। अभी बाहर ही है ।
इस बावत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की मांग पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।
औसाफ आलम खां सोनू




